विधायक को10 में से सिर्फ 3 नंबर! Sonbhadra में किन नेताओं का कटेगा टिकट? Vikas Patel का बेबाक इंटरव्यू
इस डिवाइस में हिंदी आवाज़ नहीं चल पाई। डिवाइस की सेटिंग में हिंदी टेक्स्ट-टू-स्पीच आवाज़ जोड़ें, या यह पेज Chrome / Edge में खोलें।No working Hindi voice on this device. Add a Hindi text-to-speech voice in your device settings, or open this page in Chrome or Edge.
'खोज खबर' के इस धमाकेदार और बेबाक पॉडकास्ट में वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक प्रभात सिंह चंदेल के तीखे काउंटर सवालों के कटघरे में हैं अपना दल (एस) के मीडिया प्रभारी एवं युवा मंच के जिला प्रभारी विकास पटेल।
सोनभद्र के ज्वलंत मुद्दों से लेकर सत्ता के गलियारों तक, शिक्षक व युवा नेता विकास पटेल ने हर सवाल का सीधा और निष्पक्ष जवाब दिया।
📌 इस पॉडकास्ट के मुख्य बिंदु:
सोनभद्र में बुनियादी संकट: जनपद में पेयजल एवं सिंचाई की गंभीर समस्याओं पर तीखी चर्चा।
डिजिटल इंडिया पर सवाल: आदिवासी और पिछड़े क्षेत्रों में मोबाइल टावर न होना—बिना नेटवर्क कैसे बनेगा डिजिटल भारत?
विधायक का रिपोर्ट कार्ड: स्थानीय विधायक के काम पर विकास पटेल का बड़ा बयान—10 में से दिए केवल 3 नंबर!
सपा गठबंधन की अटकलों पर विराम: 2014 से ही पार्टी एनडीए (भाजपा) के साथ मजबूती से खड़ी है और आगे भी गठबंधन जारी रहेगा।
किन जनप्रतिनिधियों का कटेगा टिकट? काम न करने वाले जनप्रतिनिधियों की कारगुजारी शीर्ष नेतृत्व तक पहुंची, इस बार टिकट मिलना नामुमकिन।
2 विधानसभा सीटों पर दावा: अपना दल (एस) की सोनभद्र की 'सदर' और 'दुद्धी' विधानसभा सीटों पर दावेदारी और चुनावी रणनीति।
👤 इस ख़ास चर्चा में शामिल:
अतिथि: विकास पटेल (मीडिया प्रभारी एवं युवा मंच जिला प्रभारी, अपना दल - एस)
एंकर / संपादक: प्रभात सिंह चंदेल (खोज खबर)
