सोनभद्र में DMF फंड कैसे लागू हुआ? अभिषेक चौबे ने खोला संघर्ष का पूरा किस्सा!
इस डिवाइस में हिंदी आवाज़ नहीं चल पाई। डिवाइस की सेटिंग में हिंदी टेक्स्ट-टू-स्पीच आवाज़ जोड़ें, या यह पेज Chrome / Edge में खोलें।No working Hindi voice on this device. Add a Hindi text-to-speech voice in your device settings, or open this page in Chrome or Edge.
क्या एक सामान्य युवा अधिवक्ता अपनी पहल और कानूनी लड़ाई से पूरे प्रदेश में बदलाव ला सकता है?
खोज खबर | आईना सच का स्टूडियो में अपना दल विधि मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हाईकोर्ट अधिवक्ता अभिषेक चौबे जी से एंकर प्रभात सिंह चंदेल ने सोनभद्र, खासकर सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण विकास को लेकर सवाल किया।
बातचीत के दौरान अभिषेक चौबे ने बताया कि खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए DMF (जिला खनिज फाउंडेशन) फंड की व्यवस्था को उत्तर प्रदेश में लागू कराने के लिए उन्होंने लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी और याचिका दायर की।
उन्होंने तत्कालीन विरोध और अपने संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि जब एक सामान्य युवा अधिवक्ता इतना बड़ा बदलाव ला सकता है, तो जागरूक जनता चाहे तो समाज में बहुत बड़ा परिवर्तन कर सकती है।
उनका स्पष्ट संदेश है कि जनता की जागरूकता और भागीदारी के बिना समाज का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है।
देखिए इस खास बातचीत का महत्वपूर्ण अंश।
🎙️ कार्यक्रम: खोज खबर पॉडकास्ट 🎤 एंकर: प्रभात सिंह चंदेल 👤 अतिथि: अभिषेक चौबे एडवोकेट 📺 प्लेटफॉर्म: खोज खबर | आईना सच का
🔴 COMING SOON!
अभिषेक चौबे एडवोकेट के साथ पूरी बातचीत बहुत जल्द आपके बीच होगी। सोनभद्र के विकास और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा के लिए जुड़े रहिए।
📺 केवल खोज खबर | आईना सच का पर।
