सोनभद्र के जनप्रतिनिधियों पर संदीप मिश्रा के गंभीर आरोप, सुनिए पूरी बातचीत!
इस डिवाइस में हिंदी आवाज़ नहीं चल पाई। डिवाइस की सेटिंग में हिंदी टेक्स्ट-टू-स्पीच आवाज़ जोड़ें, या यह पेज Chrome / Edge में खोलें।No working Hindi voice on this device. Add a Hindi text-to-speech voice in your device settings, or open this page in Chrome or Edge.
सोनभद्र के जुझारू किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष संदीप मिश्रा जी के साथ खोज खबर पॉडकास्ट में हुई बेबाक और बेहद रोचक बातचीत।
इस बातचीत में संदीप मिश्रा जी ने सोनभद्र के जनप्रतिनिधियों को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन जनप्रतिनिधियों के पास खुद खेती की जमीन नहीं है, वे भी हजारों कुंतल धान समितियों पर भिजवाते हैं।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यहां के कुछ जनप्रतिनिधि बाहरी हैं और उनका स्थानीय जनता से कोई सरोकार नहीं है। उनके अनुसार, ऐसे लोग यहां केवल अपना हित साधने और स्थानीय लोगों का शोषण करने आते हैं।
आखिर संदीप मिश्रा जी के इन आरोपों के पीछे क्या तथ्य हैं? सोनभद्र के किसानों की समस्याएं क्या हैं? और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही क्या होनी चाहिए?
देखिए पूरी बेबाक बातचीत सिर्फ खोज खबर पर।
📺 चैनल: खोज खबर (Aaina Sach Ka) 🎙️ कार्यक्रम: खोज खबर पॉडकास्ट
नोट: वीडियो में व्यक्त आरोप एवं विचार संबंधित वक्ता के हैं। उनकी स्वतंत्र पुष्टि होना शेष है।
