4 साल पुराना वादा और आज की हकीकत! राजेंद्र पटेल ने किया था सोनभद्र की तस्वीर बदलने का दावा?
इस डिवाइस में हिंदी आवाज़ नहीं चल पाई। डिवाइस की सेटिंग में हिंदी टेक्स्ट-टू-स्पीच आवाज़ जोड़ें, या यह पेज Chrome / Edge में खोलें।No working Hindi voice on this device. Add a Hindi text-to-speech voice in your device settings, or open this page in Chrome or Edge.
लगभग 4 साल पहले, जब भाजपा और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के गठबंधन के बाद ओमप्रकाश राजभर के मंत्री बनने की चर्चा थी, तब 'खोज खबर' के एडिटर इन चीफ सौरभ कांत पति तिवारी ने सुभासपा के प्रदेश संगठन मंत्री राजेंद्र पटेल जी से एक सीधा सवाल पूछा था— "क्या ओमप्रकाश राजभर जी के मंत्री बनने के बाद सोनभद्र की तस्वीर बदलेगी?"
इस पर राजेंद्र पटेल जी ने दावा किया था कि सोनभद्र की तस्वीर जरूर बदलेगी, जमीनी हकीकत जानकर काम किया जाएगा और स्थानीय लोगों को पूरा लाभ दिलवाया जाएगा। आज उस इंटरव्यू को लगभग 4 साल बीत चुके हैं।
रिपोर्टिंग एवं प्रस्तुति: सौरभ कांत पति तिवारी (एडिटर इन चीफ, खोज खबर)
